हमारे बारे में
क्या है दैनिक रेडियो ?
“दैनिक रेडियो ख़बरें सिर्फ सुनाता ही नहीं, अब दिखाता भी है” दैनिक रेडियो सटीक ख़बरों के अभाव में जन्मा एक डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट है।क्योंकि जरा अपने आसपास,अपने फ़ोन या लैपटॉप में देखिये, किस प्रकार की ख़बरें आप तक पहुँच रही है। चलिए, एक छोटी सी कहानी से समझते हैं पीपली लाइव फिल्म तो आप लोगों ने देखी होगी जब तक नथा जिन्दा है और जिंदगी से रोज जुझ रहा है तब तक मीडिया नथा को जानती तक नहीं लेकिन जैसे ही नथा ने आत्म हत्या करने की अपनी इच्छा और कारण बताया तो पूरी की पूरी मीडिया TRP के लिए वहाँ जा पहुँची, आज कल भी कुछ मीडिया चैनल को छोड़ दें तो सारा खेल TRP का ही है यह फिल्म मीडिया की टीआरपी की दौड़ और सच्ची घटनाओं को दिखाने के तरीके पर व्यंग्य करती है, जिसमें एक पत्रकार किसानों की परेशानी को उजागर करने के लिए संघर्ष करता है।
दूसरी और फिल्म पीके में जो दिखाया गया है की इस गोले का आदमी सोचता कुछ है, बोलता कुछ है और करता कुछ है हमने इन दोनों फिल्मों के सारे घटना क्रम का जोड़ घटा गुणा भाग करके अंदाजा लगाया की लोगों की जरुरी खबरें सरकार तक और सरकार की जरुरी ख़बरें आम जनता तक पहुँचाते हैं और तय किया कि जैसे सोचते और बोलते हैं, वैसे ही लिखेंगे न्यूज भी और अपना व्यूज भी और लोगों की राय भी और सरकार के फैसले भी।
दैनिक रेडियो देश की पहली, पुराने दौर को याद दिलाने वाली, नए दौर की ‘न्यू एज’ हिंदी न्यूज वेबसाइट है ये मॉर्डन है, अपनी लैंग्वेज, एटीट्यूड और न्यूज क्राइटेरिया के चलते ये दिन भर की चुनिंदा खबरें करती है, मगर उनके 360 डिग्री कवरेज के साथ एक खबर की पूरी रिपोर्ट और एनालिसिस साथ में प्रश्नोत्तरी, पोल, मीम, वीडियो जैसे एडिशनल फीचर्स भी साथ में देती है।
क्या है हमारा यूएसपी
खेल का मतलब सिर्फ हार-जीत नहीं है, खेल अनुभव भी देता है, राजनीति सिर्फ नेताओं के बयान नहीं और समाज सिर्फ अखबारों की ख़बरें नहीं हैं। इसलिए हम किस्से सुनाते हैं दुनिया के तमाम दिलचस्प किस्से, एक दम देसी अंदाज में ‘दैनिक रेडियो’ की खासियत है इसकी भाषा, ये खबरों को बिल्कुल वैसे ही लिखती है जैसे कि जुबान पर देसी बोली, हिंदी, अंग्रेजी सब तरह के शब्द बेधड़क आते हैं।
‘दैनिक रेडियो’ हर खबर के पीछे नहीं लपकता, मगर जो खबर करता है, उसका नया एंगल लेकर आता है और दैनिक रेडियो सेंसेशन वाली खबरें नहीं करता, बिकिनी शूट और अफेयरनुमा गॉसिप नहीं करता। जेंडर, कास्ट, सोशल जस्टिस को लेकर प्रोग्रेसिव और एग्रेसिव है।
हम खबर में सिर्फ न्यूज नहीं, व्यूज भी लाते हैं और ये व्यूज सिर्फ बौद्धिक शब्दजाल नहीं होते इनमें पर्सनल एक्सपीरिएंस भी होते हैं, इससे न्यूज पढ़ने वाला एक नए ढंग से कनेक्ट फील करता है।
और क्या-2 मिलेगा
मजेदार फैक्ट, किस्से, प्रश्नोत्तरी, रिव्यू और दुनिया भर की जानकारी जिसे पढ़कर आपको लगे के दैनिक रेडियो वाले ठीक काम करते है ताकि आप दैनिक रेडियो को गुड और वैरी गुड दे दें और आप जरूरी जगहों पर जी-भर चौड़े हो सकें। टैबू सब्जेक्ट्स पर खुलकर बात, हिस्ट्री से मुलाकात, स्पेशल मौकों पर खास सीरीज, और भी बहुत कुछ जो दर्शकों को पसंद हो।
हम देश-दुनिया, शहर-गांव,देहात और पशु-पक्षी की भी बात करते है हम नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट रिलीज का भी रिव्यू करते हैं और हम अमेरिकन इलेक्शन की भी बात करते हैं और ग्राम पंचायत के चुनाव भी कवर करते हैं।
हम इंडिया, दैट इज भारत को रिप्रजेंट करते मीडिया ब्रांड हैं जिसे अपने गांव-देहात और जड़ों पर गर्व है और जो दुनिया नाप लेना चाहता है।