Dainik Radio logoदैनिक रेडियो
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें

डिजिटल लुटेरों से सावधान! 2026 में साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक उपाय; पूरी जानकारी यहाँ से देखिये

डिजिटल लुटेरों से सावधान! 2026 में साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक उपाय; पूरी जानकारी यहाँ से देखिये
image source: Canva
S
Sandeep Vidyarthi26 फ़रवरी 2026

मैं बात कर रहा हूँ दैनिक रेडियो से, आज के इस दौर में अगर मैं आपसे कहूँ कि आपकी जेब में रखा फोन केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि एक डिजिटल घर है, तो क्या आप मेरी बात मानेंगे? बिल्कुल, क्योंकि इसी फोन में आपकी कमाई (बैंकिंग), आपकी यादें (फोटोज) और आपकी पहचान (आधार/सोशल मीडिया) सब कुछ मौजूद है। लेकिन दोस्तों, जिस तरह एक घर में चोरी का डर रहता है, उसी तरह इस डिजिटल दुनिया में साइबर चोर घात लगाए बैठे हैं। हालिया आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में साइबर अपराधों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में 25% से अधिक की वृद्धि हुई है। अब ठग पुराने तरीके छोड़कर नए और हाई-टेक हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैहम केवल उन 5 बुनियादी सुरक्षा टिप्स की गहराई में जाएंगे, बल्कि कुछ ऐसी आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बात करेंगे जो आपकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं।

1. मजबूत पासवर्ड: आपके डिजिटल घर का सबसे मजबूत ताला

 अक्सर हम आलस में आकर अपना नाम, जन्मतिथि या 123456 जैसा पासवर्ड रख लेते हैं। एक्सपर्ट होने के नाते मैं आपको बता दूँ कि एक हैकर के लिए ऐसे पासवर्ड को क्रैक करना महज़ कुछ सेकंड्स का काम है। एक्सपर्ट की माने तो : पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसे गेस करना असंभव हो। इसके लिए Passphrase तकनीक का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, सिर्फ "Ravi123" लिखने के बजाय "Mera@Ghar#Sunder$2026"  जैसा लंबा वाक्यांश चुनें। यह याद रखने में आसान है लेकिन मशीनों के लिए इसे तोड़ना नामुमकिन के बराबर है। साथ ही, अब हर प्लेटफॉर्म पर पासवर्ड मैनेजर (Password Manager) का विकल्प आता है, जो आपके लिए जटिल पासवर्ड बना और याद रख सकते हैं। याद रखें, एक ही चाबी से घर और दुकान दोनों के ताले नहीं खोलने चाहिए, ठीक वैसे ही हर अकाउंट का पासवर्ड अलग होना चाहिए।

2. अनजान लिंक्स और फिशिंग का जाल: मछली बनें!

आपने देखा होगा कि अक्सर व्हाट्सएप पर मैसेज आता है- "फ्री रिचार्ज के लिए यहाँ क्लिक करें" या "आपको 50 लाख की लॉटरी लगी है।" इसे तकनीकी भाषा में फिशिंग (Phishing)  कहते हैं। जैसे शिकारी मछली को दाना डालता है, वैसे ही ये लिंक आपको लालच देकर आपके फोन का कंट्रोल ले लेते हैं। सावधानी क्यों जरूरी है?  आज के दौर में Smishing (SMS के जरिए ठगी) और Vishing (कॉल के जरिए ठगी) बहुत बढ़ गई है। अगर आपको बैंक के नाम से कोई मेल आए, तो सबसे पहले उसकी स्पेलिंग चेक करें। अक्सर HDFC की जगह HDFCC या ICICI की जगह IClCl (L की जगह I) लिखकर धोखा दिया जाता है। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले खुद से पूछें- "क्या मैंने इसके लिए आवेदन किया था?" अगर जवाब "ना" है, तो वह लिंक एक जाल है।

3. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA): सुरक्षा की दोहरी दीवार

इसे आप अपने घर के उस गेट की तरह समझें जहाँ पहले एक ताला खुलता है और फिर सुरक्षा गार्ड आपसे आपकी पहचान पूछता है। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर कोई हैकर किसी तरह आपका पासवर्ड चोरी भी कर ले, तो भी वह आपके अकाउंट में घुस नहीं पाएगा क्योंकि उसे उस OTP (One Time Password) की जरूरत होगी जो केवल आपके फोन पर आएगा। आज के समय में SMS आधारित OTP से भी ज्यादा सुरक्षित Authenticator Apps (जैसे Google Authenticator) हैं। इन्हें इस्तेमाल करना सीखें, क्योंकि ये बिना इंटरनेट और बिना नेटवर्क के भी काम करते हैं और इन्हें हैक करना लगभग असंभव है।

4. सॉफ्टवेयर अपडेट: क्यों है यह सुरक्षा का ढाल?

हम अक्सर फोन में आने वाले Software Update नोटिफिकेशन को Update Later पर क्लिक करके टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अपडेट्स सिर्फ नए फीचर्स के लिए नहीं, बल्कि Security Patches के लिए होते हैंहैकर्स सॉफ्टवेयर में कमियां ढूंढते रहते हैं। जैसे ही कंपनी को पता चलता है, वह एक अपडेट जारी करती है जो उस छेद (Lid) को बंद कर देता है। अगर आप अपडेट नहीं करते, तो आप अपना डिजिटल दरवाजा खुला छोड़ रहे हैं। चाहे वह आपका विंडोज लैपटॉप हो या एंड्रॉइड फोन, हमेशा Auto-Update ऑन रखें। साथ ही, पब्लिक वाई-फाई (जैसे रेलवे स्टेशन या मॉल) का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग ट्रांजेक्शन करने से बचें, क्योंकि यहाँ आपका डेटा आसानी से चोरी हो सकता है।

5. जागरूकता: सबसे बड़ा हथियार और साइबर हाइजीन

साइबर सुरक्षा कोई एक दिन का काम नहीं, बल्कि एक आदत है, जिसे हम साइबर हाइजीन कहते हैं। ठग अक्सर डर या जल्दीबाजी का फायदा उठाते हैं। "आपका बिजली बिल नहीं भरा गया, आज रात कनेक्शन कट जाएगा" या "आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक होने वाला है" - ऐसे मैसेज डराने के लिए भेजे जाते हैं। हमेशा याद रखें, कोई भी बैंक या सरकारी अधिकारी फोन पर आपसे OTP, पासवर्ड या पिन नहीं मांगता। अगर कोई ऐसा कर रहा है, तो समझ जाइये वह एक अपराधी है। डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय हमेशा वेबसाइट के एड्रेस बार में  https:// और पैडलॉक (ताला) का आइकन जरूर देखें। S का मतलब है Secure

सावधान रहें: इसके लिए किसी भी अनजान कॉल पर अपनी जानकारी दें, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

अंत में जरुरी बात- आपका डेटा, आपकी जिम्मेदारी

अंत में, मैं यही कहूँगा कि तकनीक हमारे जीवन को आसान बनाने के लिए है, कि हमें मुसीबत में डालने के लिए। बस थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी आपको किसी भी बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है। साइबर क्राइम होने पर घबराएं नहीं, तुरंत भारत सरकार की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।


ये भी जरूर पढ़ें!

क्या आपका स्मार्टफोन आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहा है? मोबाइल वॉयस लिसनिंग का कड़वा सच और आपकी प्राइवेसी