Dainik Radio logoदैनिक रेडियो
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें
डिजिटल पेरेंट्स - परफेक्ट नहीं, प्रेजेंट बनें

मनोविज्ञान कहता है कोई तुम्हारे बारे में नहीं सोच रहा; ये हमारा वहम है। कोई तुम्हारे बारे में उतना नहीं सोच रहा जितना तुम्हें लगता है।

मनोविज्ञान कहता है कोई तुम्हारे बारे में नहीं सोच रहा; ये हमारा वहम है। कोई तुम्हारे बारे में उतना नहीं सोच रहा जितना तुम्हें लगता है।
image source: Canva
S
Sandeep Vidyarthi22 फ़रवरी 2026

 दोस्तों, मैं बात कर रहा हूँ दैनिक रेडियो से, कितनी बार होता है ना कि हम किसी पार्टी में जाते हैं और मन में ख्याल आता है – "सब मेरी ड्रेस को देखकर सोच रहे होंगे कि कितनी पुरानी है!" या क्लास में हाथ उठाया और गलत जवाब दे दिया, तो लगता है पूरा क्लास हमें बेवकूफ समझ रहा है। रात भर नींद नहीं आती, बस यही सोचते रहते हैं कि लोग क्या सोच रहे होंगे।

 

लेकिन मनोविज्ञान कहता है कि ये ज्यादातर हमारा वहम है। कोई तुम्हारे बारे में उतना नहीं सोच रहा जितना तुम्हें लगता है। चलो, कुछ आसान मनोवैज्ञानिक उदाहरण देखते हैं जो ये बात साबित करते हैं।

 1. स्पॉटलाइट इफेक्ट (Spotlight Effect) 

मनोवैज्ञानिकों ने एक मजेदार प्रयोग किया था। कॉलेज के स्टूडेंट्स को एक शर्मनाक टी-शर्ट पहनाकर क्लास में भेजा गया (जिस पर बड़ा सा फोटो छपा था) बाद में उनसे पूछा गया – "कितने लोगों ने तुम्हारी टी-शर्ट नोटिस की होगी?" स्टूडेंट्स ने कहा – "लगभग 50% लोग!" लेकिन जब दूसरे स्टूडेंट्स से पूछा गया, तो सिर्फ 20-25% ने ही टी-शर्ट याद की। मतलब, हमें लगता है कि सबकी नजरें हम पर हैं जैसे स्पॉटलाइट पड़ी हो, लेकिन असल में लोग हमें इतना ध्यान नहीं देते। हम अपनी जिंदगी में हीरो हैं, इसलिए हमें लगता है सब हमें देख रहे हैं।

 2. ट्रांसपेरेंसी इल्यूजन (Illusion of Transparency)

ये होता है जब हमें लगता है कि हमारी नर्वसनेस, झूठ या भावनाएं सबको साफ दिख रही हैं। उदाहरण के लिए, कोई झूठ बोलता है और सोचता है – "मेरा चेहरा लाल हो रहा होगा, सब समझ गए होंगे!" लेकिन रिसर्च दिखाती है कि लोग हमारी अंदरूनी हालत को उतना नहीं पढ़ पाते जितना हमें लगता है। एक प्रयोग में लोगों को झूठ बोलने को कहा गया, वे खुद को बहुत नर्वस और पकड़े जाने लायक समझ रहे थे, लेकिन सुनने वाले सिर्फ 40% मामलों में ही झूठ पकड़ पाए। यानी हमारी भावनाएं हमें बहुत पारदर्शी लगती हैं, लेकिन बाहर से उतनी नहीं दिखतीं।

 3. इगोसेंट्रिक बायस (Egocentric Bias)

हम सब अपनी दुनिया के केंद्र में खुद को रखते हैं। इसलिए हमें लगता है कि दूसरों का ध्यान भी हम पर ही है। जैसे, अगर हमारा मूड खराब है तो लगता है सब नोटिस कर रहे होंगे। लेकिन दूसरे लोग भी अपनी-अपनी समस्याओं में डूबे हैंकिसी का बॉस ने डांटा है, किसी को घर में झगड़ा याद रहा है, किसी को अगला एग्जाम की टेंशन है। उनकी दुनिया में तुम सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा हो।

 4. एक और छोटा प्रयोग 

शोधकर्ताओं ने लोगों से कहा कि वे किसी ग्रुप में जाकर अपना सबसे शर्मनाक पल बताएं। ज्यादातर लोग डर रहे थे कि सब उन्हें जज करेंगे। लेकिन बाद में जब फीडबैक लिया गया, तो लोगों ने कहा कि उन्हें वो व्यक्ति और ज्यादा पसंद आया क्योंकि वो इतना ईमानदार था। मतलब, हम जो गलतियां या कमियां छुपाने की कोशिश करते हैं, उन्हें बताने पर लोग हमें और करीब महसूस करते हैंऔर ज्यादातर तो याद भी नहीं रखते!

 

मनोविज्ञान बार-बार यही साबित करता है कि हम दूसरों की नजरों में उतने बड़े नहीं होते जितना हम खुद को समझते हैं। लोग अपनी जिंदगी, अपनी टेंशन, अपने सपने में इतने व्यस्त हैं कि तुम्हारी छोटी-मोटी गलतियां या अजीब पल उनके दिमाग में ज्यादा देर नहीं टिकते।

अंत में जरुरी बात

इसलिए अगली बार जब मन में आए कि "लोग क्या सोच रहे होंगे?", मुस्कुराकर याद कर लोज्यादातर लोग तुम्हारे बारे में सोच ही नहीं रहे। वे अपनी फिल्म में व्यस्त हैं। तुम आजाद हो। गलती करो, हंसो, रोओ, नाचो, जो मन करे करो। क्योंकि स्पॉटलाइट सिर्फ तुम्हारे दिमाग में हैअसल दुनिया में नहीं। "रिलैक्स करो। तुम ठीक हो, बिलकुल ठीक। और हां, अभी भी कोई तुम्हारे बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा!"


ये भी जरूर पढ़ें!

इलायची का उपयोग: क्यों, कितना, फायदे और नुकसान; इलायची का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।